देवरिया में लव जिहाद! प्रेम जाल में फंसाकर लड़की को साथ ले गया अजरुददीन, धर्मांतरण का केस
यूपी के देवरिया जिले में धर्मांतरण व लव जिहाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने व धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत कई अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती को बरामद कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आज पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को अजरुद्दीन नाम के एक युवक ने लव जिहाद के इरादे से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 10 सितंबर को वह घर से निकली तो लौट कर नहीं आई। पिता का आरोप है कि बेटी खेती के काम से गांव के बाहर गई थी। वहीं से इस बीच अजरुददीन बेटी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की नियत से लेकर चला गया। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को हम अपनी बेटी को लेने आरोपी के घर गए तो आरोपी व उसके परिजनों ने हम लोगों को धमकी देते हुए भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में गौरीबाजार पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर अजरुद्दीन, उसके पिता इब्राहिम, इब्राहिम की पत्नी व कई अज्ञात के विरुद्ध धमकी, अपहरण, धर्म परिवर्तन, दलित अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना अब सीओ रुद्रपुर हरिराम यादव को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। युवती को बरामद कर लिया गया है। साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने व अन्य कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। मामले की विवेचना की जा रही है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल