आलीशान मकान, बेटे के नाम थार, खुद चेयरमैन फिर भी हर महीने गरीबी रेखा का लें रहीं फ्री राशन
यूपी के कानपुर देहात में रनियां की नगर पंचायत अध्यक्ष बिटान दिवाकर के नाम पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है। वह खुद बोलेरो से चलती हैं और बेटे के नाम थार गाड़ी है। इनका दो मंजिला आलीशान मकान है लेकिन अभी भी वह गरीबी की श्रेणी से बाहर नहीं निकलीं। फ्री राशन ले रही हैं। खामियों पर सवाल उठे तो खुद को विपक्षी दल का चेयरमैन होने के कारण सत्ता दल की ओर से उत्पीड़न कराने की विभाग से शिकायत करती हैं
रनियां नगर पंचायत की अध्यक्ष बिटान दिवाकर पर सरकार की योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। लेकिन खुद चेयरमैन ही अभी गरीबी रेखा को पार नहीं कर पा रहीं हैं। चेयरमैन के नाम पात्र गृहस्थी कार्ड है। इनके पात्र गृहस्थी कार्ड संख्या 216340539379 पर इनके अलावा बेटी प्रियंका, पति राजकिशोर के अलावा पुत्र जितेन्द्र और दीपेन्द्र के नाम दर्ज हैं। जबकि इनके बेटे जितेन्द्र के नाम पर परिवहन विभाग में थार कार दर्ज है। यह पक्के दो मंजिले मकान में रहतीं हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत का काम देखने वाले इनके जेठ के नाम बोलेरो है। चेयरमैन अक्सर इसी का उपयोग करती हैं। इसके अलावा एक महंगी दोपहिया गाड़ी भी है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि राशन कार्ड बनने में 10 बिंदुओं के मानक हैं। इसमें चार पहिया गाड़ी, हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और महंगे सामान नहीं होने चाहिए। यदि नगर पंचायत चेयरमैन राशन ले रहीं है और उनके बेटे के नाम कार है तो गलत है। बेटे को कार लेने के बाद राशन कार्ड से नाम हटवा लेना चाहिए था। रनियां में राशन कार्डों का सत्यापन चल रहा है। यह जिम्मेदारी ईओ की है। इस मामले में अलग से जांच कराई जाएगी। ,
रनियां नगर पंचायत चेयरमैन बिटान दिवाकर ने बताया कि मेरा राशन कार्ड बना है, उस पर राशन आता है कि नहीं घर पर जानकारी करनी पड़ेगी। थार गाड़ी बेटे की शादी में मिली है, वह बहू की है लेकिन नाम बेटे के करा दिया गया है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल