कंगना रनौत आए तो थप्पड़ मार देना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कर दी विवादित अपील
भारतीय जनता पार्टी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने अपील की है कि अगर कंगना राज्य में आती हैं, तो उन्हें तमाचा मार दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि महिला सांसद अहंकारी हैं और बेतुकी बातें करती हैं। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड का भी जिक्र कर दिया।
तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरि कहा कि अगर कंगना तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें थप्पड़ पड़ना चाहिए। दरअसल, अलागिरि से कंगना की तरफ से दिए गए पुराने बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें अभिनेत्री ने आरोप लगाए थे कि महिला कार्यकर्ता 100 रुपये लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो जाती हैं।
बीते साल रनौत को कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर ने एयरपोर्ट पर थप्पड़ मार दिया था। कहा जा रहा था कि महिला जवान किसान आंदोलन को लेकर रनौत की तरफ से की गई टिप्पणियों से नाराज थीं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल