RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy : 6500 राजस्थान टीजीटी शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि आज
Recruitment 2025 : राजस्थान में 6500 पदों पर सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आज 17 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा सेमाध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सीनियर टीचर टीजीटी के 10 विषयों के कुल 6500 पदों पर भर्ती की जाएगी। साल 2025 की अब तक की ये सबसे बड़ी भर्ती है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हुई थी। परीक्षा जुलाई 2026 में होगी।
कहां कितने पद
विषय नॉन टीएसपी टीएसपी
हिन्दी 1005 47 1,052
अंग्रेजी 1150 155 1305
संस्कृत 842 98 940
गणित 1184 201 1385
विज्ञान 1160 195 1355
सामाजिक विज्ञान 401 0 401
उर्दू 48 0 48
पंजाबी 11 0 11
सिंधी 02 0 02
गुजराती 01 0 01
अधिकतर विषयों में आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू और पंजाबी विषयों के लिए लागू है। इन विषयों में कोई विशेष आयु छूट नहीं दी गई है।
सिंधी और गुजराती विषय के अभ्यर्थियों को 3 साल की विशेष छूट मिलेगी। इन विषयों में आयोग ने पिछली बार 2013 में 10 पदों की भर्ती निकाली थी और तब से कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इसी वजह से इन विषयों के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट दी जा रही है। आपको बता दें कि आरपीएससी ने 14 अगस्त को इस भर्ती के लिए योग्यता नियमों में संशोधन किया था। ऐसे में अभ्यर्थी नए नियम जरूर पढ़ लें।
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी व गुजराती के लिए – संबंधित विषय (ऑप्शनल विषय) के साथ ग्रेजुएशन। एवं बीएड।
विज्ञान विषय के लिए – फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रो बायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी व बायो केमिस्ट्री में से किन्ही दो विषयों (ऑप्शनल विषय) के साथ ग्रेजुएशन । एवं बीएड।
सामाजिक विज्ञान के लिए – हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, पॉल साइंस, सोशोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व फिलॉस्फी में से किन्ही दो विषयों (ऑप्शनल विषय) के साथ ग्रेजुएशन । एवं बीएड

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link