लखनऊ की 5 लाख आबादी आज झेलेगी बिजली संकट, गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित रहेंगे
लखनऊ में सोमवार को करीब पांच लाख आबादी बिजली संकट झेलेगी। जानकीपुरम, ठाकुरगंज, सआदतगंज, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, राजाजीपुरम, पुरनिया, निशातगंज सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। लेसा अधिकारियों के मुताबिक 15 सितम्बर से 14 अक्तूबर तक अनुरक्षण माह चलाया जाएगा। इस दौरान फीडर, ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा।
जानकीपुरम के इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र सेक्टर-एच, गुड़म्बा थाना कॉलोनी में सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। ठाकुरगंज के राधाग्राम उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। आजाद नगर उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। सआदतगंज के न्यू नूरबाड़ी उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इंदिरानगर के एचएएल उपकेंद्र के ए-ब्लॉक, नीलगिरी में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के मंत्री आवास उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इससे वन विभाग कॉलोनी, मंडी परिषद कॉलोनी, आइस टावर, पीएनबी टावर, टेलीफोन एक्सचेंज, सर्वे ऑफ इंडिया सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं विजयंतखंड, विक्रांतखंड, विभवखंड व विकल्पखंड में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। विश्वासखंड उपकेंद्र सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
इससे विधायकपुरम, पत्रकारपुरम, विनयखंड-एक व चार, विजयखंड व उजरियांव प्रभावित रहेगा। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-पांच उपकेंद्र सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे आनंद विहार, शिवाजीपुरम, सेक्टर-11, अशोक नगर, धनिया महरी पुल, शक्ति चौराहा, अशरफ नगर, एफ-ब्लॉक, ई-ब्लॉक, थाना तालकटोरा सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र के मकदूमपुर, वरदानखंड, श्रद्धानगर कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-चार उपकेंद्र के सुलभ आवास उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के आदर्शपुरम में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-एच व सेक्टर-जे में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। भीखमपुर उपकेंद्र के निशातगंज में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। उतरेठिया उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link