UP Rain: यूपी के इस जिले में 8 घंटों से भारी बारिश, उफनाए नाले, दो दर्जन गांव पानी से घिरे
यूपी में मौसम बदल गया है। कई जिलों में बदल छाए हैं। वहीं कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं बलरामपुर जिले में पिछले आठ घंटों से हो रही भारी बारिश से पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। पहाड़ी नाला खरझार में आई बाढ़ से दो दर्जन गांव गिर गए हैं। एक दर्जन गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में और नेपाल की पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश से जिले पहाड़ी नाले उफान पर हैं। पहाड़ी नाला खरझार में सोमवार सुबह को बाढ़ आ गई। पहाड़ी नाले के पानी से महाराजगंज तराई क्षेत्र के रामगढ़ मैतहवा, विजईडीह, गडरियन पुरवा, सुगानगर, औरहिया, जगरामपुरवा, लोनियनपुरवा, शांतिपुरवा आदि गांव के लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसी तरह से पहाड़ी नाले के बाढ़ से लैबुड्डी, कनहरा , नन्हुवापुर, मजगवा, मद नगर,मिर्जापुर,पृथ्वीपुर व लहेरी गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गए है। महाराजगंज ललिया मार्ग पर साहब नगर डिप पर तेज बहाव होने के कारण आवागमन भी बाधित है। ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल