65 दिन से इस स्मॉल कैप में लग रहा अपर सर्किट, 3 महीने में किया पैसा डबल, शेयरों का भाव ₹100 से कम
स्मॉल कैप कंपनी Sampre Nutritions एक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर निकला है। कंपनी के शेयरों में पिछले 65 दिनों से अपर सर्किट लग रहा है। शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 2 प्रतिशत की उछाल के बाद यह मल्टीबैगर स्टॉक 95.66 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
Sampre Nutritions के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 12 सितंबर 2025 को मीटिंग हुई। इस मीटिंग में बोर्ड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5.50 लाख इक्विटी शेयर तो प्रीफरेंशियल आधार पर आंवटित करने की मंजूरी दे दी गई है। कंपनी के प्रमोटर ब्रह्मा गुरबानी को कनवर्जन के लिए 5 लाख शेयरों को आवंटित किए गए। जबकि रतन गुरबानी को कंवर्जन के लिए 50 हजार शेयरों को आवंटित किया गया।
Sampre Nutritions के शेयरों की कीमतों में बीते 3 महीने के दौरान 295 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 230 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 101.17 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 20.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 200.95 करोड़ रुपये का है।
कंपनी की शेयरहोल्डिंग की बात करें तो प्रमोटर के पास 12.11 प्रतिशत हिस्सा जून तिमाही तक था। वहीं, पब्लिक के पास 87.89 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले मार्च तिमाही में प्रमोटर के पास 14.16 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास 85.84 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल