अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में भाजपा नेता संग तीन को जेल, 10 लाख रुपये मांगी थी रंगदारी
यूपी के आगरा में टीपी नगर (हरीपर्वत) स्थित जैन होटल में युवक का युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के मामले में न्यू आगरा पुलिस ने तीन और को जेल भेजा है। आरोपियों में भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी भी शामिल है। युवक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी।
आवास विकास कालोनी सेक्टर आठ निवासी युवक की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। लड़की से मुलाकात कराने के लिए जैन होटल बुलाया। आरोप है कि युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद युवती ने युवक को निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ अपनी अश्लील वीडियो बनवाई।
वीडियो दिखाकर युवक को धमकाया गया। दुराचार के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। कानूनी नोटिस भेजा गया। पीड़ित युवक ने बुधवार को एक आरोपित को दीवानी में पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शकील, विराट, पिंकी, मनीष सहानी और जैन होटल के कर्मचारी व संचालक को नामजद किया था।
पुलिस ने गुरुवार को शकील को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि मुकदमे में वांछित मथुरा निवासी पिंकी, मनीष सहानी और विराट को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मनीष सहानी भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी है।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण