पाकिस्तानी मूल का मैनेजर कर रहा परेशान, भारतीयों पर करता है टिप्पणी; कर्मचारी का आरोप
अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक कर्मचारी ने दावा किया कि वो भारतीय कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। मैनेजर उनके खिलाफ संवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल करता है। कर्मचारी का कहना है कि पाकिस्तानी मूल का मैनेजर हर मौके पर भारतीयों को शर्मिंदा करता रहता है, लेकिन मैनेजमेंट के सामने ऐसा कभी नहीं करता।
भारतीय कर्मचारी ने रेडिट पर पोस्ट में लिखा, ‘पाकिस्तानी मैनेजर भारतीयों को संवेदनशील शब्दों, असंवेदनशील टिप्पणियों और शर्मिंदा करके परेशान कर रहा है।’ कर्मचारी ने बताया कि मैनेजर अक्सर तंज कसने वाली टिप्पणियां करता है। वह भारतीय कर्मचारियों को स्टीरियोटाइप करता है और कहता है कि हमें कुछ समझ नहीं आता। कर्मचारी ने लोगों से सलाह मांगी कि क्या किया जाए? इस मामले को एचआर और मैनेजमेंट तक ले जाएं या कंपनी छोड़कर नई नौकरी तलाश करें? उसने कहा कि फिलहाल कुछ समझ नहीं आ रहा है।
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग
एक यूजर ने सुझाव दिया, ‘पहले अपनी टीम के बाकी भारतीयों से बात कीजिए। अगर 50% लोग आपके साथ हैं, तो एचआर को बताइए। वरना नई नौकरी ढूंढना शुरू कर देनी चाहिए। शुभकामनाएं।’ इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया, ‘मैंने यहां के बाकी टीम मेंबर्स से बात की। जैसा मैंने बताया, कई लोग मेरे जैसा ही महसूस करते हैं।’ दूसरे यूजर ने कहा कि अमेरिका में कार्यस्थल पर भेदभाव, नस्लवाद और पक्षपात के खिलाफ सख्त नियम हैं। ऐसी घटनाओं को लिखकर रखो, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड करो। अपनी टीम के उन लोगों के साथ मिलकर सबूत जुटाओ जो इस व्यवहार से परेशान हैं। इसे मैनेजर के बॉस और यूएस की एचआर टीम को बताओ। ऐसे व्यवहार का डटकर मुकाबला करना होगा।

PM मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन
शराबबंदी के बाद अब हेल्थ सिस्टम पर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, वीडियो शेयर कर बोले- गरीबों का दर्द नहीं दिखता
IPL 2026 आज का मैच: दिल्ली कैपिटल्स की हैट्रिक या गुजरात टाइटन्स का खाता खुलेगा? कड़क होगा मुकाबला
यूपी में विकसित होगा ‘दूसरा नोएडा’, सीएम योगी ने इस शहर के लिए किया मेगा प्लान का ऐलान
ईरान में मलबे में दबे यूरेनियम का क्या हुआ, परमाणु हथियार बनाने के सामान पर ट्रंप की नजर