हम लोगों को 10% मिल रहा कमीशन…कमीशनखोरी पर खुलकर बोले भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी
सोशल मीडिया पर कानपुर के किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश त्रिवेदी ने कमीशनखोरी को लेकर जो बातें कहीं उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। विधायक एक कार्यक्रम में भाजा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने ही विधायक निधि से 10 प्रतिशत कमीशन मिलने की बात स्वीकारी। उन्होंने कहा, हमे तो ईमानदारी से विधायक निधि से 10 प्रतिशत कमीशन मिल रहा है, लेकिन कार्यकर्ताओं को कोई लाभ नहीं मिलता। आप लोगों को क्या फायदा हो रहा है? विधायक इस बात पर कार्यकर्ता ताली बजाने लगते हैं।
विधायक बोले, अगर आप लोगों को कुछ नहीं मिल रहा, तो कम से कम पुण्य कमाकर ऊपर चले जाएं, इसमें क्या हर्ज है। विधायक महेश त्रिवेदी केवल कमीशन की बात तक ही नहीं रुके, बल्कि एक और विवादित बयान दे दिया. उन्होंने हिंदुओं की तुलना जानवरों से करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हिंदुओं को अपने घरों में तलवार रखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं से अच्छा तो जानवर है, क्योंकि वह कम से कम अपने बचाव में सींग तो लगाता है, हिंदू तो वह भी नहीं करता। विधायक की विवादित टिप्पणी के बाद उनके वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link