घर की औरतों के जरिए वोट सेट करने निकल पड़ीं भाजपा की महिला विस्तारकों की टोली
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अब घर की औरतों को साधने के लिए महिला विस्तारकों की टोली को मैदान में उतारा गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को प्रवासी महिला विस्तारक के विधानसभावार रथ को पटना से रवाना किया। उन्होंने भाजपा का झंडा दिखाकर इस रथ की शुरुआत की। महिला प्रवासी रथ 121 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों से आई महिला विस्तारक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रवास करेंगी। इसके तहत बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश सरकार ने जो काम किए हैं, वह घर-घर जाकर महिलाओं को बताए जाएंगे।
जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने में एक लंबी लकीर खींची है। उन्होंने बताया कि महिला विस्तारक केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी महिलाओं को जागरूक करेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रवासी महिला विस्तारक के विधानसभावार रथों को रवाना किया। ये महिला नेता विभन्न विधानसभाओं में पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगी। सरकार की उपलब्धिया जनता को बताएंगी।
बता दें कि बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। नीतीश सरकार ने हाल ही में आधी आबादी को साधने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी शुरुआत की है। इसके तहत हर घर की एक महिला सदस्य को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह राशि विधानसभा चुनाव से पहले ही लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल