यूपी: प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ में हुए बड़े स्तर पर बदलाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकरण, लखनऊ नियुक्त किया गया है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। के. सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं प्रशासन लखनऊ नियुक्त किया गया है।इसके अलावा आलोक कुमार श्रीवास्तव को विशेष जांच प्रकोष्ठ, लखनऊ भेजा गया है जबकि विजय सिंह मीना को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
चक्रपाणि त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ नियुक्त किया गया है। रोहन पी. को अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ भेजा गया है। मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक, 12वीं बटालियन पीएसी, फतेहपुर नियुक्त किया गया है। शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। मेघनाथ सिंह को सेनानायक, 5वीं बटालियन पीएसी, सहारनपुर भेजा गया है।



यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल