बिहार चुनाव में जेडीयू को 25 सीट भी नहीं मिलेंगी; प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने किशनगंज के अंजुमन इस्लामिया प्रांगण में आयोजित सभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगर जेडीयू को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि जैसे बंगाल चुनाव में भाजपा को 100 सीटें नहीं मिलीं थी, और उन्हें राजनीति से सन्यांस नहीं लेना पड़ा, वैसे ही बिहार में जेडीयू 25 से आगे नहीं जाएगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने कई जगह उन नेताओं की मदद की, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी को हराया है, लेकिन हम पार्टी नहीं विचारधारा की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि कौन पार्टी कैसी है, इस विवाद में नहीं पड़ते। पीके ने कहा कि आबादी के अनुपात में आपके 40 विधायक होने चाहिए, लेकिन सिर्फ 19 हैं। प्रशांत किशोर ने मुसलमानों से अपील की कि वे तादाद की चिंता छोड़कर हक के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा है। अगर उसे हटाना है तो गांधी की विचारधारा को अपनाना होगा।
उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुसलमानों को अकेले लड़ने की बात करते हैं, जबकि जनसुराज की सोच है कि सभी हिंदू और मुसलमान मिलकर बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि आज भी आधे से ज्यादा हिंदू भाजपा को वोट नहीं देते। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि अगर बिहार बदलेगा, तो देश बदलेगा। अगर आप गलत को चुनेंगे, तो गलत ही पाएंगे। सही को चुनिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी