पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार आए आगे, डोनेट किए 5 करोड़; बोले- ये मेरी सेवा है
पंजाब में बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए अब तक कई सेलेब्स आ गए हैं। पंजाब के कई सेलेब्स के बाद अब अक्षय कुमार ने भी अब मदद के लिए 5 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। अक्षय ने इस बारे में खुद बताया है। उन्होंने लिखा कि यह उनकी सेवा है, उनका छोटा सा कॉन्ट्रीब्यूशन है, पंजाब की बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए। रब मेहर करे।
अक्षय ने आगे कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे।’
बता दें कि जब भी देश में कोई परेशानी आती है तो अक्षय हमेशा सबसे पहले आगे आकर मदद करते हैं फिर चाहे चेन्नई बाढ़ हो या कोविड हो। उन्होंने सोल्जर परिवार की मदद भी की है भारत के वीर ऐप के जरिए।
अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, रणदीप हु्ड्डा, गिप्पी ग्रेवाल, हिमांशी खुराना, जसबीर जस्सी, करण औजला, गुरु रंधावा और एमी विर्क भी अब तक मदद कर चुके हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म महर रिलीज हो रही है 5 सितंबर को। उन्होंने अनाउंस किया कि फिल्म के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को वो पंजाब बाढ़ से पीड़ित लोगों को डोनेट करेंगे।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link