MP में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, लव जिहाद की झांकी दिखाने पर तनाव
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर महिदपुर में तहसील में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। विसर्जन के दौरान लव जिहाद की झांकी दिखाए जाने पर दो पक्षों में पथराव हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रण में लिया।
शुक्रवार को दुर्गेश्वरी सिद्धिविनायक गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि सवारी में लव जिहाद की झांकी दिखाने पर विवाद हो गया। झांकी का विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। तभी दोनों पक्षों में पथराव होने लगा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जमा भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। बताया जा रहा है कि गणेश जी की सवारी हर साल निकलती है। जेल रोड से निकलने वाली गणेश जी सवारी में लव जिहाद की झांकी बनाई थी। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोषित हो गए।
मोती मस्जिद के पास हंगामा खड़ा हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों की झांकी से कुछ तस्वीरों को हटाने की मांग थी। एसडीएम अजय हिंगे ओर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने अपने दल के साथ मोर्चा संभाला। भीड़ को मुश्किल से काबू करते हुए झांकी को आगे बढ़ाया गया।

UP CM Yogi 18 जून को आएंगे कानपुर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी के लिए नियम तय, इन बेटियों को योगी सरकार देने जा रही सौगात
राम मंदिर में कैसे होती रही हेराफेरी, कर्मचारियों ने खुद एसआईटी के सामने रीक्रिएट की पूरी घटना
सीएम आवास योजना का दमदार असर, सर्वे में 84% लाभार्थियों ने माना- पक्के मकान से सुधर गया जीवन स्तर
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर टीम इंडिया के कोच बहुतुले ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उसका स्वभाव बहुत ही…
अमेरिका-ईरान डील पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने कहा- शांति समझौते के लिए इजरायल को लेबनान से पीछे हटना होगा