Chandra Grahan : 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, दिन से ही लग जाएगा सूतक, जानें टाइमिंग से लेकर सबकुछ
Chandra Grahan : भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 7 सितम्बर दिन रविवार को संपूर्ण भारत में चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। 7 सितंबर को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, पैसेफिक और इंडियन ओसियन में भी दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी लग जाते हैं।
स्थानीय ग्रहण की अवधि – 03 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स
उपच्छाया से पहला स्पर्श – 08:59 पी एम
प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 09:58 पी एम
खग्रास प्रारम्भ – 11:01 पी एम
परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 11:42 पी एम
खग्रास समाप्त – 12:22 ए एम, सितम्बर 08
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 01:26 ए एम, सितम्बर 08
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 02:24 ए एम, सितम्बर 08
खग्रास की अवधि – 01 घण्टा 21 मिनट्स 27 सेकण्ड्स
खण्डग्रास की अवधि – 03 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स
उपच्छाया की अवधि – 05 घण्टे 24 मिनट्स 37 सेकण्ड्स
चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 1.36
उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 2.34
सूतक प्रारम्भ – 12:19 पी एम
सूतक समाप्त – 01:26 ए एम, सितम्बर 08
बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ – 06:36 पी एम
बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त – 01:26 ए एम, सितम्बर 08

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?