सामने आया सच! Gmail ने कभी नहीं भेजी Emergency Warning, Google ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक खबर तेजी से वायरल हुई थी कि Google ने अपने 2.5 अरब Gmail यूजर्स को Emergency Warning भेजी है। इस खबर ने लोगों के बीच डर और चिंता बढ़ा दी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह चेतावनी Gmail के जरिए भेजी गई और इसमें सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी गई थी। लेकिन अब Google ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी और फर्जी है। सामने आया सच! Gmail ने कभी नहीं भेजी Emergency Warning, Google ने तोड़ी चुप्पी
Google ने कहा कि उसने अपने Gmail यूजर्स को कोई भी Emergency Warning नहीं भेजी है। कंपनी ने बताया कि “ऐसा कोई अलर्ट कभी भेजा ही नहीं गया और न ही हमारी तरफ से इस तरह की कोई ऐसा अलर्ट भेजा गया है।” यह खबर महज एक फेक रिपोर्ट और अफवाह थी, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर करने से गलत तरीके से फैलाया गया। Google ने आगे यह भी कहा कि उनके नेटवर्क और सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का बड़ा खतरा मौजूद नहीं है।
साइबर दुनिया में अक्सर हैकर्स और स्कैमर्स नकली ईमेल और अलर्ट के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। Gmail जैसी बड़ी सर्विस को निशाना बनाकर इस तरह की अफवाह फैलाना आम बात है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह खबर शायद किसी फिशिंग स्कैम या गलत सूचना का हिस्सा थी, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर लोगों के बीच डर फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया। सामने आया सच! Gmail ने कभी नहीं भेजी Emergency Warning, Google ने तोड़ी चुप्पी
Google ने अपने बयान में यूजर्स को सलाह दी है कि वे हमेशा सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक या अलर्ट पर भरोसा न करें। कंपनी ने कही ये बातें:
1. अगर कोई ईमेल आपसे पासवर्ड, OTP या बैंकिंग डिटेल मांगे तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें।
2. केवल Google के आधिकारिक चैनलों से आई जानकारी पर ही भरोसा करें।
3. Gmail में दिए गए सिक्योरिटी अलर्ट सेक्शन को समय-समय पर चेक करते रहें।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों से बचने के लिए यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने चाहिए: टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) हमेशा ऑन रखें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL चेक करें । पासवर्ड को थोड़े -थोड़े दिन में बदलें और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह का अनजान अटैचमेंट (Attachment) डाउनलोड करने से बचें। सामने आया सच! Gmail ने कभी नहीं भेजी Emergency Warning, Google ने तोड़ी चुप्पी

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link