6500mAh बैटरी और 6GB रैम वाला 5G फोन लाया ऑनर, इसमें 50 मेगापिक्सेल कैमरा भी
Honor X7d 5G launched: हाल ही में ऑनर ने Honor X7d 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, और अब कंपनी ने इसके 5G वर्जन Honor X7d 5G से भी पर्दा उठा दिया है। फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6500mAh बैटरी पैक करता है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। कंपनी ने फिलहाल इसे मलेशिया में पेश किया गया है। इसे एक ही स्टोरेज ऑप्शन और दो अलग-अलग कलर्स में उतारा
दटेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में लॉन्च हुआ Honor X7d 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम के 2.3 गीगाहर्ट्ज क्लॉक्ड स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट से लैस है और इसमें एड्रिनो 619 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
गया है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए जानते हैं…
सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम प्री-इंस्टॉल आता है और इसके ऊपर ब्रांड का अपना मैजिक ओएस 9.0 कस्टम स्किन है। जैसा कि बताया गया है, इस फोन को कंपनी ने केवल एक वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है।
इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें एक टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन साइज 6.77 इंच है। इसमें 1610×720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले आई कम्फर्ट या डायनामिक डिमिंग तकनीक को भी सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो, इसके रियर में डुअल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए, फोन में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है।

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी
सरकार की नीति और नियति देखनी होगी, सपा ने हमेशा सम्मान किया; महिला आरक्षण बिल पर बोले अवधेश प्रसाद
होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है