ड्रीम11 के पीछे हटने के बाद BCCI ने तेज की नए स्पॉन्सर की तलाश, 450 करोड़ रुपये का रखा टारगेट
ऑनलाइन गेमिंग पर संसद से कानून बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सर ड्रीम11 ने अपना करार तय समय से करीब एक साल पहले ही खत्म कर दिया है। उसके बाद से ही बीसीसीआई को अब नए स्पॉन्सर की तलाश है। एशिया कप इसी महीने 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में बोर्ड की कोशिश है कि उससे टीम इंडिया के लिए एक टी-शर्ट स्पॉन्सर मिल जाए। लेकिन ज्यादा समय नहीं है तो इसमें देरी हो सकती है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब बीसीसीआई की नजर 2025 से 2028 के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश पर है और नए स्पॉन्सरशिप की वैल्यू करीब 450 करोड़ रुपये होगी जो ड्रीम11 के पेमेंट से कहीं अधिक होगी।
एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बीसीसीआई अब 2025 से 2028 की समयावधिक के बीच टीम इंडिया के 140 मैचों के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश तेज कर दी है। ड्रीम11 ने जितने में स्पॉन्सरशिप डील साइन की थी, नए स्पॉन्सर को उससे ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। स्पॉन्सरशिप टीम इंडिया की होम सीरीज के मैच के साथ-साथ विदेश में खेले जाने वाले द्विपक्षीय मैचों और बहुपक्षीय टूर्नामेंट के मैचों के लिए भी लागू होगी।
बोर्ड ने प्रति द्विपक्षीय मैच के लिए 3.5 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप का टारगेट रखा है। इसके अलावा आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एससीसी) के मैचों के लिए प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये का टारगेट रखा है। यह ड्रीम11 के भुगतान की गई रकम से तो ज्यादा है लेकिन बॉयजू ने इससे ज्यादा का भुगतान किया था।
ड्रीम 11 ने जुलाई 2023 में बीसीसीआई के साथ 3 साल के लिए 358 करोड़ रुपये में स्पॉन्सरशिप डील पर दस्तखत किए थे।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?