गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर कहा, ऊपर से खुद भगवान भी आ जाएं तो भी…
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चाओं के बीच बुधवार के दिन दोनों ने अपने घर में धूमधाम से गणपति स्थापना की। खास बात यह रही कि कपल ने एक साथ पपराजी के सामने पोज दिए और सुनीता ने यह दावा किया कि अगर भगवान भी आ जाएं तो भी उन्हें और गोविंदा अलग नहीं कर सकते। हालांकि, कुछ समय पहले गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि सुनीता ने तलाक की अर्जी डाली थी।
सुनीता आहूजा ने एएनआई को दिए बयान में कहा, “अगर कुछ हुआ होता, तो हम आज इतने करीब नहीं होते। हमारे बीच जरूर कोई दूरी होती। हमें कोई अलग नहीं कर सकता, ऊपर से खुद भगवान भी आ जाएं तो भी नहीं… मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है, किसी और का नहीं। जब तक हम खुद कुछ न कहें, कृपया कुछ भी मत कहिए।”
गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने अगस्त 2025 में बीबीसी को दिए बयान में साफ कहा था, “सुनीता आहूजा ने पिछले साल दिसंबर में तमाम धाराओं के तहत गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी डाली थी। हालांकि, सब ठीक हो गया है। दोनों में समझौता होने जा रहा है। सुनीता ने जिन भी वजहों से गोविंदा तलाक मांगा था, मगर अब ये मसला सुलझने की ओर है।”
टीना आहूजा ने अपने माता-पिता के तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से साफ कहा था कि ये महज अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेतीं क्योंकि उनके लिए ये गॉसिप से ज्यादा कुछ नहीं हैं। टीना ने यह भी कहा था कि वह खुद को खुशनसीब मानती हैं कि उन्हें इतना प्यारा परिवार मिला है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल