सितंबर में बिहार को मिलेगा चौथा एयरपोर्ट, पूर्णिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज
बिहार को अगले महीने यानी सितंबर 2025 में चौथा एयरपोर्ट मिल जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पूर्णिया हवाई अड्डा के उद्घाटन के साथ यहां से हवाई सेवा की शुरूआत करने की कवायद जोरों पर है। सियासी हलकों में चर्चा है कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण करने वाले हैं। पटना, दरभंगा, गयाजी के बाद यह बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा। उद्घाटन के साथ ही यहां से अगले महीने ही फ्लाइट सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।
पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयार शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री के पूर्णिया जिला में संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी स्टेडियम और रंगभूमि मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम के अंदर एवं फिर रंगभूमि मैदान का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मैप के साथ सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर एसडीएम पार्थ गुप्ता, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राज कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं ट्रैफिक डीएसपी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
30 अगस्त तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन :
बीते 14 अगस्त को सिविल एविएशन सेक्रेटरी समीर सिन्हा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार, बिहार सरकार के डेवलपमेंट कमिश्नर (चीफ सेक्रेटरी सिलेक्ट) प्रत्यय अमृत समेत सात सदस्यीय टीम ने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के बाद नवनिर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। उच्च अधिकारियों ने हर हाल में 30 अगस्त तक पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिए जाने की डेडलाइन दी थी। अधिकारियों ने कहा कि वे 30 अगस्त को फिर यहां आएंगे, तब तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए।
पूर्णिया से 13 साल बाद फिर उड़ान भरेंगे विमान
पूर्णिया एयरपोर्ट से लगभग 13 सालों के बाद कमर्शियल फ्लाउट का संचालन शुरू होगा। साल 2012 में थोड़े समय के लिए यहां से वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू किया गया था, लेकिन अपर्याप्त बुनियादी ढांचे और कम मांग के कारण इसे बंद कर दिया गया था।
46 करोड़ से टर्मिनल भवन का निर्माण लगभग पूरा
पूर्णिया एयरपोर्ट पर 4000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में अंतरिम टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। टर्मिनल भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके निर्माण पर 46 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह लगभग बनकर तैयार है। चहारदीवारी का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर 2800 मीटर का रनवे है।
आचार संहिता लगने से पहले चालू होगा पूर्णिया एयरपोर्ट
इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। सितंबर अंत या अक्टूबर की शुरुआत में चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता लगा दी जाएगी। इससे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन की कोशिश तेज है। आचार संहिता से पहले हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में काम जोर शोर से चल रहा है। अगस्त माह के अंत तक कार्य पूर्ण करने के बाद सितंबर माह के शुरुआत में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (डीजीसीए) से एप्रूवल भी मिल जायेगा। एप्रूवल मिलने के साथ पीएमओ से उदघाटन की तारीख तय की जाएगी। माना जा रहा है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री यहां से हवाई सेवा को हरी झंडी देकर रवाना कर सकते हैं।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link