उपराष्ट्रपति चुनाव का नंबर गेम, भाजपा के राधाकृष्णन को कितनी टक्कर दे पाएंगे कांग्रेस के सुदर्शन? जगदीप धनखड़ ने हासिल की थी रिकॉर्ड जीत
Vice President of India Election, CP Radhakrishnan vs B Sudarshan Reddy: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। वहीं इंडिया गठबंधन और एनडीए ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने महाराष्ट्र के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है तो वहीं इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। अगर हम नंबर गेम की बात करें तो उसमें एनडीए आगे दिख रहा है। आईए जानते हैं चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को कितनी टक्कर दे पाएंगे।
![]()
जीतने के लिए कितने सांसदों के समर्थन की जरूरत?
बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में केवल सांसद वोटिंग करते हैं। ऐसे में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को मिलाकर इलेक्टोरल कॉलेज बनाया जाता है। वर्तमान में अगर हम संसद के दोनों सदनों में सांसदों की संख्या का जिक्र करें तो यह 782 होता है। यानी उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 392 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। वर्तमान में लोकसभा में 542 जबकि राज्यसभा में 240 सांसद हैं।
आंकड़ों के अनुसार एनडीए के पास 427 सांसदों का समर्थन है। वहीं विपक्ष के पास 355 सांसदों का समर्थन है। एनडीए के 293 लोकसभा सांसद हैं जबकि 134 राज्यसभा सांसद हैं। वहीं विपक्ष में 249 लोकसभा सांसद और 106 राज्यसभा सांसद हैं।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?