जिस होटल में पिता ने किया काम उसी का बना मालिक, 90s का सुपरस्टार है ये बच्चा, 27 महीने में बैक टू बैक दिए थे 7 हिट्स
Suniel Shetty Birthday: 90 के उस दौर में सिनेमा जगत में एंट्री करना और नाम कमाना बड़ा मुश्किल था, जब अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे स्टार्स का स्क्रीन पर जलवा था। उसी बीच एक ऐसे सितारे ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी, जो ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइल, एंक्शन और अंदाज को लेकर दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। वो कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी हैं। उन्होंने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बलवान’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री के बाद हिट फिल्मों की लाइन ही लगा दी थी।

दरअसल, सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वो 11 अगस्त, 2025 को अपना 64वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं। एक्टर ने डेब्यू के बाद 27 महीने में लगातार 7 हिट फिल्मों की लाइनें लगा दी थी। इसी के साथ ही वो हिट फिल्मों के सरताज बन गए थे। इसके बाद से वो इंडस्ट्री में छा गए थे। उन्होंने डेब्यू के अगले साल ही हिट्स की लाइन लगा दी।
सुनील शेट्टी ने डेब्यू के अगले साल ही साल 1993 में दो फिल्मों में काम किया। पहली ‘वक्त हमारा है’ और दूसरी ‘पहचान’ है। इन दोनों ही फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और ये हिट साबित हुईं। ये सिलसिला यहीं नहीं रुका इसके बाद साल 1994 सुनील शेट्टी के लिए लकी साबित हुआ। उस साल अजय देवगन और रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘दिलवाले’ आई, जिसमें उनका सपोर्टिंग कैरेक्टर था लेकिन, इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। फिल्म की सफलता के साथ ही उनके करियर में एक और हिट का टैग लग गया। इस फिल्म के लिए उन्हें जबरदस्त सफलता हासिल हुई।


Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक