Instagram ने रील शेयरिंग की टेंशन तो खत्म कर दी, लेकिन Twitter से उधार लेकर!
कभी तस्वीरें शेयर करने का सबसे मुफीद प्लेटफॉर्म रहा और अब शॉर्ट वीडियो का दूसरा सबसे बड़ा अड्डा Instagram अपने ऐप के लिए एक फीचर लेकर आया है. बढ़िया क्यों नहीं लिखा क्योंकि अपने को अभी इसे समझना है. मतलब क्या इसकी जरूरत थी. कितने काम का है. वग़ैरह-वग़ैरह. मगर आप हमारे मित्र ठहरे तो आपको इस फीचर के बारे में बता देते हैं. अभी तलक इंस्टाग्राम पर किसी और के पोस्ट को अगर अपने अकाउंट पर शेयर करना होता था तो सीधा रास्ता उसे इंस्टा स्टोरी पर लगाने से जाता था. पोस्ट डाउनलोड करके शेयर करना बहुत बोरिंग था.
अब ऐसा करना बहुत-बहुत आसान हो गया है क्योंकि Meta के मालिकाना हक वाला Instagram यूजर्स के लिए repost फीचर लेकर आया है. Mark Zuckerberg ने अपने इंस्टा चैनल पर इसका स्क्रीन शॉट साझा किया. Time to repost all my favorite memes. ऐसा मार्क ने लिखा. अपन भी repost करते हैं.
repost-repost खेलेंगे
नाम से ही साफ समझ आता है कि फीचर किसी भी पोस्ट या रील को आपकी फीड पर repost किया जा सकेगा. अरे हां, आप ठीक पकड़े. ट्विटर या एक्स के repost जैसे ही. जो अगर आप अमेरिका में होते तो कहते अरे हां, ये तो TikTok का फीचर है. एकदम खरी बात. इंस्टाग्राम ने वहीं से उठाया है ये फीचर.

प्ले स्टोर या ऐप स्टोर (iOS) में जाकर इंस्टाग्राम को अपडेट कर लीजिए. लाइक्स, कमेंट्स, और शेयर के बीच में repost का आइकन नजर आ जाएगा. फीचर फिलहाल स्पॉन्सर पोस्ट के लिए नहीं है. आपकी पोस्ट को कितने बार repost किया गया, वो भी नजर आएगा. भले नाम इसका repost है मगर इसे reblog कहना ज्यादा ठीक रहेगा. लाइक्स और कमेंट्स के जैसे इस फीचर को भी आप कंट्रोल कर पाएंगे. माने चालू रखना या बंद रखना, आपकी मर्जी. आप अपने फॉलोवर्स सहित किसी का भी पोस्ट अपने फीड पर repost कर पाएंगे.
इंस्टाग्राम ने इसके साथ location map के नाम से एक फीचर और जोड़ा है जिसकी मदद से आपके दोस्त, यार, सखा, बंधु, मित्र, अपनी आखिरी लोकेशन DM में आपसे साझा कर पाएंगे. अरे हां, आप फिर ठीक पकड़े. ये फीचर भी Snapchat से उठाया गया है. वैसे ये फीचर तभी काम करेगा जब यूजर ने इसे इनेबल किया होगा. तकरीबन मर चुके “activity” टैब को भी ऐप ने फिर से जिंदा किया है.
ठीक बात है. ऐप में फीचर आते रहना चाहिए. मगर पहले (Snapchat) से स्टोरीज, (TikTok) से रील और अब (Twitter) से repost. ऐसे लगता है कि पूरा इंस्टाग्राम ही उधार के फीचर्स से चल रहा. सानु की, repost करते हैं.

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?