‘धड़क-2’ में क्यों नहीं दिखाया गया था यह सीन? राइटर ने बताई स्क्रीन ब्लैक करने की वजह
Dhadak 2 Controversial Scene: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 में एक सीन है जिसे मेकर्स ने ब्लैक कर दिया था। यानि यह सीन आते ही स्क्रीन ब्लैक हो जाती है, और सिर्फ साउंड सुनाई पड़ता है। ऐसा फिल्म में क्यों किया गया?

शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़क-2’ को IMDb पर 10 में से 8 रेटिंग मिली है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। संवर्णों के दलितों पर अत्याचार जैसे संवेदनशील विषय पर बनी इस फिल्म में कई सीन सेंसर बोर्ड ने बदलवाए थे। ऐसा ही एक सीन है जिसमें एक पुलिस वाला एक दलित महिला को थप्पड़ मारता है। अगर आपने फिल्म देखी है तो गौर किया होगा कि उस सीन में स्क्रीन ब्लैक कर दी जाती है और सिर्फ थप्पड़ की आवाज सुनाई पड़ती है। डायरेक्टर शाजिया और राइटर राहुल से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस सीन के बारे में बताया।
क्यों नहीं दिखाया ‘धड़क-2’ का यह सीन
फिल्म के राइटर राहुल बड्वेलकर ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में कहा, “फिल्म में थप्पड़ वाला एक सीन था, लेकिन CBFC को दिक्कत थी कि हम एक 6 फुट लंबे आदमी को एक बुजदिल-कमजोर औरत को थप्पड़ मारते हुए दिखा रहे हैं। वो नहीं चाहते थे कि हम वो हिंसा दिखाएं। इस सीन की सेंसर कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने हमें थप्पड़ की आवाज फिल्म में रखने की इजाजत दे दी। तो एडिट के वक्त हमने तय किया कि स्क्रीन ब्लैक कर देंगे और और फिर उसी फ्रेम के साथ आगे कहानी बढ़ाएंगे।” निर्देशक शाजिया इकबाल ने कहा कि यह अब और भी प्रभावी लग रहा है।
सैयारा और सन ऑफ सरदार से मुकाबला
फिल्म सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर जहां अजय देवगन की फिल्म अभी धड़क-2 से आगे चल रही है, वहीं रेटिंग और रिव्यू के मामले में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी के पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के बाद पांचवें दिन तक मूवी तकरीबन 15 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अब देखना यह है कि क्या यह अपनी लागत निकाल पाने में कामयाब होती है या नहीं। क्योंकि मुकाबला अजय देवगन की फिल्म के साथ-साथ ‘सैयारा’ के साथ भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पिछला पार्ट भी कमाई तो खास नहीं कर सका, लेकिन क्रिटिक्स से सराहना जरूर मिली।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई