ट्रांसजेंडर को ताना न मारें, उन्हें शिक्षित बनाएं, बस्ती जिले से लें सीख; अयोध्या में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चों को जन्म भगवान की देन हैं। ऐसे बच्चों को सड़क पर न छोड़ें ताना न मारें, बल्कि उन्हें शिक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज और देश का भविष्य हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चों को जन्म भगवान की देन हैं। ऐसे बच्चों को सड़क पर न छोड़ें ताना न मारें, बल्कि उन्हें शिक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज और देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें ताना न मारकर अच्छी शिक्षा देने के लिए कदम बढ़ाएं। यह बातें राज्यपाल में अवध विवि के स्वामी विवेकानंदु सभागार में अयोध्या कॉन्क्लेव में कही। उन्होंने जिला प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं का आह्वान किया कि ट्रांसजेंडर को समाज में सम्मान के लिए बस्ती जिले की तर्ज पर ट्रांसजेंडर पाठशाला शुरू करें। उन्होंने बताया कि बस्ती जिला प्रशासन के प्रयास से 51 ट्रांसजेंडर को रोजगार मिला है।
उन्होंने बताया कि गुजरात के लोग अब ट्रांसजेंडर को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से ट्रांसजेंडर को सशक्त बनाने के लिए अलगं फंड का प्रावधान किया है और समाज कल्याण विभाग की ओर से योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि काशी, बस्ती और लखनऊ में ट्रांसजेंडर के उत्थान के लिए समिति गठित की गई है और आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की जाएगी। राज्यपाल ने बताया कि राजभवन की तरफ से ट्रांसजेंडर बच्चों की शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की रही है। उन्होंने बताया कि अभी लखनऊ में ट्रांसजेंडर मेला आयोजित होने जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्यपाल की मौजूदगी में रेलवे सहित देश की 18 नामी कंपनियों का आंगनबाड़ी केंद्रों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गांवों के इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षिक विकास के लिए एमओयू किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने अयोध्या धाम में 70 नवसृजित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण का वर्चुअल शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव, केंद्र प्रकाश गुप्त, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, राजभवन के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबडे, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?