IB SA Recruitment 2025: आईबी में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 26 जुलाई से करें आवेदन; जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह
गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नौकरी करने का सपना जो युवा देख रहे थे उनके लिए भारत सरकार एक सुनहरा मौका लेकर आई है। दरअसल, आईबी में सिक्योरिटी असिस्टेंट / एग्जीक्यूटिव की भर्ती की अधिसूचना जारी हुई है। कुल 4987 रिक्त पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 26 जुलाई से हो जाएगी। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
17 अगस्त तक अप्लाई करें कैंडिडेट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही उनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच में होनी चाहिए। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन करना चाहता है उसका निवासी होना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और 17 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस दौरान आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
3 चरण में होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार तीन चरण की परीक्षा से गुजरेंगे। इसमें टियर 1, 2 और 3 परीक्षा होगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गृह मंत्रालय की ओर से करेक्शन विंडो खोली जाएगी जिसके अंतर्गत कैंडिडेट अपने फॉर्म में कुछ सीमित बदलाव कर पाएंगे। इसके बाद टियर 1 परीक्षा आयोजित होगी। हालांकि अभी इसकी तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। परीक्षा की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल