Chhangur Baba के धर्मांतरण की शिकार बनी कई महिलाएं आईं सामने
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के छांगुर बाबा धर्मांतरण सिंडिकेट को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दावा किया कि पीड़िताओं को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मंगलवार को लखनऊ में उन्होंने कहा कि छांगुर बाबा के गुर्गे पीड़िताओं को खुलकर धमकी दे रहे हैं. वो कह रहे हैं, “छांगुर बाबा बाहर आएंगे, सबको सबक सिखाएंगे.”
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का कहना है कि छांगुर बाबा भले ही जेल में है, लेकिन उसका सिंडिकेट अभी भी पूरी तरह सक्रिय है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि धर्मांतरण का रैकेट दबाया नहीं गया है, बस पर्दे के पीछे चला गया है. उन्होंने कहा, “जो गैंग पहले लड़कियों को फंसाकर उनका माइंड वॉश करता था, वही आज उन्हें धमका रहा है. वो चाहते हैं कि केस वापस ले लिया जाए और गवाही न हो सके.”
गोपाल राय का दावा है कि छांगुर बाबा के गुर्गों की इन धमकियों की वजह से पीड़ित लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा संकट में पड़ गई है. उनको फोन कॉल, मैसेज और कई बार सीधे संपर्क करके धमकी दी जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और प्रशासन की निष्क्रियता इस गैंग को खुली छूट दे रही है. यदि पुलिस और प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया, तो बेटियों की जिंदगी तबाह हो सकती है.

छांगुर बाबा धर्मांतरण सिंडिकेट पूरी तरह सक्रिय
इससे पहले बलरामपुर और मेरठ समेत कई जिलों की पीड़ित महिलाओं फिर ने भी आरोप लगाया कि छांगुर बाबा का गैंग अब भी एक्टिव है. उनका दावा है कि छांगुर बाबा तो पकड़ा गया, लेकिन उसका नेटवर्क अभी भी गांव-गांव में जाल फैला रहा है. उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं. कई लड़कियां अब भी उनके कब्जे में हैं. उनके लोग लापता हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन से पीड़ित पक्ष को कोई मदद नहीं मिल पा रही है.
छांगुर बाबा सिंडिकेट का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन
छांगुर बाबा धर्मांतरण सिंडिकेट की परतें जितनी खुल रही हैं, कहानी उतनी ही खौफनाक होती जा रही है. आजतक के पास मौजूद एक्सक्लूसिव दस्तावेज और खुफिया सूत्रों की पुष्टि से जो सच सामने आया है, वो सीधे अंडरवर्ल्ड की गलियों तक पहुंचता है. सूत्रों के मुताबिक छांगुर बाबा का नेटवर्क न सिर्फ संगठित और गहराई से फैला हुआ था, बल्कि इसके तार देश के दुश्मन नंबर वन दाऊद इब्राहिम तक भी जुड़ते दिख रहे हैं.

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी