पैसे लो, अब तो काम करो, भरी मीटिंग में विधायक ने 50 हजार की गड्डी अफसरों के सामने रखी
सहारनपुर के सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान अजब स्थिति देखने को मिली। सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर ने 50 हजार रुपए की गड्डी रखकर कहा कि पैसे लो और काम करो। यह भी कहा कि और पैसे चाहिए होंगे तो वह भी दूंगा।
सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान नगर विधायक राजीव गुम्बर ने विभागीय कार्यों में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रायवाला बाजार में सड़क के बीच लगे बिजली के दो खंभों के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खंभों को हटाने के लिए एस्टीमेट तैयार है बस राशि जमा करनी होगी। इस पर विधायक ने 50,000 रुपये की गड्डी अधिकारियों के सामने रख दी और कहा कुछ तो शर्म करो ।
उन्होंने अफसरों से कहा, जनहित के काम के लिए धन चाहिए तो मैं देता हूं, आप तुरंत काम कराएं। मुझे पता है कि बिना पैसे के आप काम नहीं करेंगे इसलिए पहले ही घर से लेकर आया हूं। अगर और चाहिए तो मेरे घर से मंगवा लेना, जनता के काम के लिए मैं अपनी जेब से पैसे खर्च कर सकता हूं।
विधायक ने शाकुंभरी विहार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ग्रामीण फीडर से करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर विधानसभा का परिसीमन हुए वर्षों बीत चुके हैं, फिर भी इन क्षेत्रों को शहरी फीडर से नहीं जोड़ा गया। उन्होंने पेपर मिल रोड, इंदिरा कॉलोनी और टैगोर गार्डन में फालतू खड़े बिजली के खंभे हटाने, अमरदीप कॉलोनी में लटकी तारों और 66 केवी लाइन के टूटे इंसुलेटर को दुरुस्त कराने की मांग की।
विधायक ने कहा कि आप लोग बगैर पैसे काम नहीं करते हो, इसलिए मैं पैसे लेकर आया हूं। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी सफाई देते नजर आए। लेकिन विधायक ने साफ कर दिया कि अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। काम चाहिए।
जब सड़क पर बिजली के खंभे ही खतरनाक तरीके से लगे हों, तो हादसे के जिम्मेदार कौन होंगे? अधिकारी अपनी गलती छिपाने के लिए जनता से वसूली कर रहे हैं। ये कोई पहला मामला नहीं है, जब राजीव गुंबर का ऐसा तीखा रुख सामने आया हो। हाल ही में उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस अड्डे की दुर्दशा पर फटकार लगाई थी।
तोता चौक पर रखे ट्रांसफार्मर के भुगतान के बावजूद काम अधूरा रहने और जैन बाग विद्युत स्टेशन पर बार-बार होने वाली बिजली कटौती का मुद्दा भी विधायक ने प्रमुखता से उठाया। विकास कार्य की समीक्षा के दौरान राजीव गुंबर के साथ बीजेपी विधायक कीरत सिंह, देवेंद्र निम और सपा विधायक उमर अली खान भी मौजूद रहे।

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
सत्ता विरोधी लहर का डर! यूपी फतह के लिए BJP बदलने जा रही आधी टीम? इन नेताओं की होगी छुट्टी
यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई