अक्षय कुमार-अजय देवगन संग कभी किया था काम, अब चौकीदार की नौकरी करने पर मजबूर
एक अभिनेता ऐसा है, जिसने साउथ एक्टर अजित से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया। लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि ये आज बॉलीवुड से निकालकर एक गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर है।
अक्षय कुमार-अजय देवगन संग कभी किया था काम, अब चौकीदार की नौकरी करने पर मजबूर
मायानगरी की चकाचौंध किसे पसंद नहीं। इसकी चमक देखकर हर कोई इसकी तरफ खिंचा आता है। लेकिन यहां पर टिके रहना बेहद मुश्किल है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ हुआ।
गुनमानी की जिंदगी जी रहा ये एक्टर
ऐसा ही एक अभिनेता, जिसने साउथ एक्टर अजित से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया। लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि ये आज बॉलीवुड से निकालकर एक गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर है।
रहे हिट फिल्मों का हिस्सा
हम बात कर रहे हैं, ‘ब्लैक फ्राईडे’, ‘गुलाल’ और ‘पटियाला हाउस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके सावी सिद्धू की। सावी अपनी दमदार एक्टिंग के चलते कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे।
एक्टर से बने चौकीदार
सावी सिद्धू आज मलाड में एक चौकीदार (सुरक्षा गार्ड) के रूप में काम कर रहे हैं। कुछ साल पहले फिल्म कंपेनियन द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए एक वीडियो में सावी ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया।
‘मैं अकेला रह गया’
सावी ने कहा था, ‘मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर वह था जब मेरी पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद मेरे पिता की भी मौत हो गई और फिर मेरी मां और बाद में सास-ससुर भी चल बसे। मैं अकेला रह गया, मैं बिल्कुल अकेला हूं।
मुंबई के लिए ट्रेन में हो गए सवार
लखनऊ के रहने वाले सावी ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ गए। हालांकि, बाद में वे कानून की पढ़ाई करने के लिए लखनऊ लौट आए। इसी दौरान उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया। बाद में मुंबई के लिए ट्रेन में सवार हो गए।
इस फिल्म से किया डेब्यू
सवी सिद्धू ने 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘ताकत’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत की। उनके अभिनय ने निर्देशक अनुराग कश्यप को प्रभावित किया और उन्हें फिल्म ‘पांच’ में मुख्य भूमिका का प्रस्ताव दिया। दुर्भाग्य से, यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।
इस फिल्मों में किया काम
सिद्धू ने बाद में ‘ब्लैक फ्राइडे’ (2007) में कमिश्नर ए.एस. समरा और ‘गुलाल’ (2009) में दिलीप के बड़े भाई का रोल प्ले किया। इसके बाद सिद्धू ने अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाउस (2011), डी-डे (2013) और नौटंकी साला!, ‘मस्का’ (2020) और साउथ एक्टर अजीत की फिल्म ‘अरम्बम’ में काम किया। हालांकि उन्हें एक अभिनेता के रूप में पहचान मिली।
सपने ने चौकीदार बना दिया
फिल्म ‘बेवकूफियां’ के बाद, सावी सिद्धू के फिल्म इंडस्ट्री में अवसर कम होने लगे। सिद्धू ने अपनी वर्तमान स्थिति पर दुख जताते हुए कहा था कि उन्हें याद नहीं कि आखिरी बार वो कब थिएटर में फिल्म देखने गए थे। सिनेमा में सफलता पाने के सपने ने उन्हें आज चौकीदार बना दिया है।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी