Saiyaara Day 4: मंडे को भी ‘सैयारा’ ने मचाया गदर, कमाए इतने करोड़, क्या तोड़ पाएगी ये बड़ा रिकॉर्ड
Saiyaara Day 4: मंडे को भी 'सैयारा' ने मचाया गदर
यशराज बैनर तले बनी ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना जलवा दिखा दिया है। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ को देख लोग इनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शक मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म में न्यू एक्टर अहान पांडे को देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच अब ‘सैयारा’ के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए फिल्म ने सोमवार को कितने करोड़ की कमाई की।
यशराज बैनर तले बनी ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना जलवा दिखा दिया है। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ को देख लोग इनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ‘सैयारा’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अपना पहले दिन का रिकॉर्ड ब्रेक किया। तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसके मंडे के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है। Sac ilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने रविवार को खबर लिखने तक 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है। कमाई की रफ्तार को देखकर साफ पता चल रहा है कि ‘सैयारा’ कल 100 करोड़ पार कर सकती है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘सैयारा’ ने अब तक 99.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
क्या तोड़ पाएगी ये रिकॉर्ड
इस साल विकी कौशल की ‘छावा’ ने 600 करोड़ कमा कर रिकॉर्ड बना दिया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘सैयारा’ इसके करीब पहुंचेगी। बता दें कि इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों में से सिर्फ ‘छावा’ ही है जिसने पहले मंडे 24 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, कल फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद पता चलेगा कि क्या ‘सैयारा’, ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई