जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देते हुए क्या-क्या लिखा, पढ़ें- पूरी चिट्ठी
Jagdeep Dhankhar Resigns: देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) की शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा है और उसमें लिखा है कि स्वास्थ्य कारणों से वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।”
74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, “मुझे संसद के सभी माननीय सदस्यों से जो स्नेह, विश्वास और सम्मान मिला, वह जीवनभर उनके हृदय में संचित रहेगा।” उपराष्ट्रपति के रूप में अपने तीन साल के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने लिखा, “इस महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में मिले अनुभव और दृष्टिकोणों के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारत के आर्थिक विकास और अभूतपूर्व परिवर्तनकारी दौर का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य और संतोष का विषय रहा है।” धनखड़ ने अपने त्याग पत्र के अंत में भारत के वैश्विक उदय और उज्ज्वल भविष्य पर अटूट विश्वास जताया है।
मैं भारत की महामहिम माननीय राष्ट्रपति के प्रति उनके अटूट समर्थन तथा मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच कायम सुखद एवं अद्भुत कार्य संबंध के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
मैं माननीय प्रधानमंत्री जी और उनकी सम्मानित मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। प्रधानमंत्री जी का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है, और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है।
सभी माननीय संसद सदस्यों से मुझे जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह सदैव मेरी स्मृति में रहेगा।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी