Indian Army Agniveer result 2025 Date:यहां है लेटेस्ट अपडेट के साथ स्कोरकार्ड चेक करने का Direct Link
भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी करेगी, जिसके बाद इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि दर्ज करके अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके भी रिजल्ट चेक और डाउनलोड किया जा सकता है।

कब और किन भाषाओं में आयोजित की गई थी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025
इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई, 2025 की अवधि में किया था और यह परीक्षा हिन्दी अंग्रेजी सहित 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की गई थी, जिसमें मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल थीं।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का एग्जाम पैटर्न क्या था ?
अग्निवीर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा एक ऑनलाइन परीक्षा थी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 100 प्रश्न थे और इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित था, जिसमें उम्मीदवारों को एक घंटे में 50 प्रश्न और 2 घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 परिणाम कैसे चेक करें ?
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1. भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध, भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. अब आपका अग्निवीर परीक्षा परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल