‘मोदी जी, बताइए 5 जहाजों का सच क्या है?’, राहुल गांधी ने ट्रंप के दावों पर सरकार से मांगा जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत-पाक संघर्ष में पांच जहाज गिराए जाने के दावे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पांच जहाजों के गिराए जाने को लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने पांच भारतीय जहाजों को लेकर नया दावा किया है। इसके पहले भी वह सीजफायर को लेकर दावे करते रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी को देश के सामने यह बात रखनी चाहिए कि आखिर इन पांच जहाजों का सच क्या है। क्योंकि यह जानना देश का हक है। राहुल गांधी के इन सवालों को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय उनकी मानसिकता को देशद्रोही करार दिया है।
लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रंप के बयान का वीडियो साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मोदी जी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश का जानने का हक है।”
भाजपा हमलावर
राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद भाजपा की तरफ से भी उनके ऊपर हमला बोला गया। भाजपा आईटी सेल के हेड और नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उनकी मानसिकता को देशद्रोही बताया। उन्होंने लिखा, “ट्रंप ने अपने बयान में न तो भारत का नाम लिया, न ही यह कहा कि वे पाँच जहाज़ भारत के थे। फिर कांग्रेस के युवराज ने उन्हें भारत के ही क्यों मान लिया? पाकिस्तान के क्यों नहीं माने? क्या उन्हें अपने देश से ज़्यादा हमदर्दी पाकिस्तान से है?”
मालवीय ने आगे लिखा, “सच्चाई यह है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान अब तक उबरा नहीं है… लेकिन दर्द राहुल गांधी को हो रहा है! जब भी देश की सेना दुश्मन को सबक सिखाती है, तब कांग्रेस को मिर्ची लगती है। भारत विरोध अब कांग्रेस की आदत नहीं, पहचान बन चुका है। राहुल गांधी बताएं कि क्या वह भारतीय हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता?”
इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करके ट्रंप के दावों को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, ‘‘संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक दो दिन पहले, ‘ट्रंप मिसाइल’ 24वीं बार दागी गई और हर बार की तरह इस बार भी वही दो बातें दोहराई गईं। अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान, दो परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध रुकवा दिया। अगर युद्ध जारी रहता तो कोई व्यापार समझौता नहीं होता। यानी भारत और पाकिस्तान को अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते के लिए तत्काल संघर्ष विराम को मानना पड़ा।’’
रमेश ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि इस बात ट्रंप ने नई बात जोड़ी है। ट्रंप ने कहा कि शायद पांच लड़ाकू जहाज गिराए गए थे। रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री, जो ‘हाउडी मोदी’ (सितंबर 2019) और ‘नमस्ते ट्रंप’ (फरवरी 2020) जैसे आयोजनों के जरिए डोनाल्ड ट्रंप से वर्षों की दोस्ती और ‘झप्पी- कूटनीति’ निभाते रहे हैं, उन्हें अब संसद में स्वयं खड़े होकर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पिछले 70 दिनों से किए जा रहे दावों पर स्पष्ट एवं ठोस स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच गत मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया। दूसरी तरफ, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link