CBSE Class 12 Supplementary Result 2025: कब आएगा रिजल्ट, क्या कहते हैं ट्रेंड
cbse class 12 supplementary result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बहुत जल्द 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है। हालांकि बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि परिणाम अगस्त 2025 के पहले हफ्ते में घोषित हो सकता है। इस साल CBSE 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। पिछली वर्षों की बात करें तो 2024 में यह रिजल्ट 2 अगस्त, और 2023 में 1 अगस्त को घोषित हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी बोर्ड इसी पैटर्न को फॉलो कर सकता है और 1 अगस्त 2025 को रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
2024 में कुल 1,31,396 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,27,437 ने परीक्षा दी थी। इनमें से सिर्फ 37,957 छात्र पास हो सके और पास प्रतिशत 29.78% रहा।
क्या है नया ‘रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम’?
CBSE ने 2024-25 सत्र से नया ‘रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम’ लागू किया है। अब छात्रों को फिक्स नंबर रेंज के आधार पर नहीं, बल्कि उनके सहपाठियों के प्रदर्शन के अनुसार ग्रेड दिया जाएगा। मतलब, अगर किसी विषय में ज़्यादा छात्र अच्छा कर रहे हैं तो ग्रेडिंग का स्केल ऊपर जा सकता है, और अगर कम छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो स्केल नीचे जा सकता है। यह सिस्टम छात्रों पर कम दबाव बनाएगा और अनहेल्दी कॉम्पिटिशन को कम करेगा।
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक
1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Class 12 Supplementary Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?