जैसे भारत-PAK ने किया… डोनाल्ड ट्रंप का दावा- इजरायल और ईरान में जल्द होगी शांति
ईरान और इजरायल में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया है कि मिडिल ईस्ट में लंबे समय से दुश्मन रहे इन देशों के बीच जल्द ही शांति होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाने का एक बार फिर से दावा करने वाले ट्रंप ने कहा कि इजरायल और ईरान को समझौता करना चाहिए।