एयर इंडिया के विमान में थीं कई कमियां, उसी फ्लाइट से कुछ देर पहले अहमदाबाद पहुंचे युवक ने बताया
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार दोपहर हादसे का शिकार हो गई। टेकऑफ करते ही फ्लाइट अचानक से नीचे की ओर आने लगी और कुछ ही मिनटों में आग के गोले में तब्दील हो गई। हादसे में विमान में सवार किसी भी यात्री का बचना मुश्किल माना जा रहा है। अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस द्वारा की जा चुकी है। हादसे के वक्त यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, लेकिन आज ही सुबह यह दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था। एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वह भी दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाले विमान में सवार था, जो दोपहर में लंदन जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आकाश नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए उसे विमान में दिखाई दीं कई कमियों के बारे में भी बताया। उसने कहा कि एसी, एंटरटेनमेंट सिस्टम समेत कुछ भी काम नहीं कर रहा था।
आकाश वत्स नामक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि मैं अहमदाबाद में विमान के उड़ान भरने से दो घंटे पहले उसी फ्लाइट में था। मैं दिल्ली से अहमदाबाद आया था। इस जगह पर मैंने कुछ असामान्य चीजें देखी थीं। एयर इंडियो को ट्वीट करने के लिए एक वीडियो भी बनाया था। मैं और अधिक जानकारी देना चाहता हूं। आकाश ने अपने पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया है।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?