एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन
अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रुपाणी की भी मौत हो चुकी है।
Ahmedabad Plane Crash News: अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास मेघाणी नगर के पास एक इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का एक विमान गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कहा जा रहा है कि इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सीट नंबर 12 पर सवार थे। मामले में अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गई और दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने हादसे के बारे में कहा, ‘‘हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल