अयोध्या राम मंदिर में योगी के साथ नहीं दिखे चंपत राय, दर्शन में ट्रस्टी महंत दिनेंद्रानंद मौजूद रहे
राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर चल रहे विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। इसके बाद सीएम योगी ने राम मंदिर में रामलला का दर्शन₹-पूजन किया। इस दौरान श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनके साथ नहीं दिखे। एक अन्य ट्रस्टी निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्रानंद ने दर्शन-पूजन कराया।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सीएम के हाथों चेक, चाबी, स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थी प्रफुल्लित हुए। इसके पहले कामाख्या धाम में सीएम ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने मां कामाख्या धाम स्मारिका का विमोचन भी किया। अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसके पहले सीएम ने मां कामाख्या का दर्शन-पूजन कर चरणों में शीश झुकाकर आराधना की।
सीएम योगी रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका