नोएडा एयरपोर्ट शुरू, लखनऊ से आई फ्लाइट का बौछारों से स्वागत; यात्री सुविधा-कनेक्टिविटी से खुश
उत्तर प्रदेश के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज से कमर्शियल फ्लाइट शुरू हो गया है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल फ्लाइट 6E-2278 आज जब नोएडा एयरपोर्ट पर उतरी तो पानी की बौछारों और यात्रियों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से इसका भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ।
नोएडा एयरपोर्ट पर कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने से इलाके में कनेक्टिविटी बढ़ने, यात्रियों की सुविधा बेहतर होने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट शुरू होने और इससे होने वाले संभावित आर्थिक फायदों को लेकर स्थानीय लोगों और यात्रियों में खासा उत्साह है। इस नए एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों ने इस विकास का स्वागत किया।
नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने पहुंचे एक एक यात्री ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि पहले हमें दिल्ली पहुंचने में बहुत समय लगता था। हम बहुत खुश हैं कि आज से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो रहे हैं। वहीं, नोएडा से बेंगलुरु के लिए पहली बार फ्लाइट पकड़ने आए एक और यात्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर यात्रा का अनुभव बहुत आसान और आरामदायक रहा। मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं नोएडा एयरपोर्ट से पहली बार बेंगलुरु जा रहा हूं। यहां आते समय मुझे कोई ट्रैफिक नहीं मिला, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट की यात्राओं में मुझे अक्सर भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता था। यह एयरपोर्ट बहुत आधुनिक और अच्छी तरह से बनाया गया है।

पीएम मोदी पर संजय राउत के ‘औरंगजेब’ वाले बयान पर उबाल; BJP बोली- पागल हो गए
योगी सरकार का ‘स्मार्ट पंचायत’ मॉडल, ग्राम सचिवालयों और डिजिटल लाइब्रेरी से आत्मनिर्भर बन रहे यूपी के गांव
राम मंदिर पहुंची चढ़ावा चोरी की जांच के लिए बनी SIT, गणना कक्ष से ही पड़ताल शुरू
‘आईएनडीआईए 2029 का लोकसभा चुनाव जीत चुका है’, राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दावा
today LPG cylinder price: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आज क्या बढ़ गए हैं दाम? बुकिंग से पहले कर लें चेक
‘अभी तो जिंदगी शुरू हुई है’, विराट कोहली ने केन विलियमसन को भेजा खास मैसेज, दोस्ती की ‘अलग’ बात पर दिया जोर
नोएडा एयरपोर्ट शुरू, लखनऊ से आई फ्लाइट का बौछारों से स्वागत; यात्री सुविधा-कनेक्टिविटी से खुश