आगामी वर्षों के लिए पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखने का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। विभाग जल्द ही ‘मेरा तालाब-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान, गांवों में सीवेज के लिए ‘फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट’, डिजिटल लाइब्रेरी का व्यापक विस्तार और ‘पंचायत उत्सव भवन’ जैसी योजनाएं धरातल पर उतारने जा रहा है। साथ ही, बेहतर काम करने वाली पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार’ के जरिए सम्मानित कर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा।