मंत्री नंद गोपाल नंदी को बड़ा झटका, छिना एक्सप्रेस-वे विभाग,अब सीधे सीएम योगी को रिपोर्ट करेगा यूपीडा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उनके पास मौजूद औद्योगिक विकास मंत्रालय से एक्सप्रेस-वे विभाग (यूपीडा) की जिम्मेदारी वापस ले ली है। अब एक्सप्रेस-वे के निर्माण और विकास से जुड़ी यह बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभालेंगे।
सचिवालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को अब अवस्थापना विकास विभाग के साथ जोड़ दिया गया है, जो कि सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन आता है। यानी अब यूपीडा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को रिपोर्ट करेगा। दिलचस्प बात यह है कि सरकार के भीतर यह बड़ा संगठनात्मक परिवर्तन बीते 27 मई को ही कर दिया गया था, लेकिन इसके आधिकारिक आदेश आज सार्वजनिक हुए हैं।
इस बदलाव को यूपी की प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था में ‘जोर का झटका धीरे से’ लगने जैसा माना जा रहा है। एक्सप्रेस-वे विभाग को राज्य के सबसे रसूखदार और बजट वाले विभागों में गिना जाता है। ऐसे में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से यह विभाग वापस लेकर मुख्यमंत्री के पास जाना सत्ता के गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश के आगामी एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग अब सीधे सीएम योगी की देखरेख में होगी।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका