Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के रेट में भी उछाल, आज नई कीमतें हुई जारी
सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। परसों शाम के मुकाबले आज सोने और चांदी का रेट बढ़ गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार की सुबह 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले बुधवार की शाम को गोल्ड का रेट 156072 रुपये के स्तर पर था। यानी तब से अबतक कीमतों में 971 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, गुरुवार को बुलियंस मार्केट में छुट्टी की वजह से नई कीमतें जारी नहीं की गई थी।
बुधवार के शाम की तुलना में आज सिल्वर का रेट काफी बढ़ गया है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज शुक्रवार को दोपहर को 263966 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले बुधवार की शुाम को चांदी का रेट 260917 रुपये प्रति किलोग्राम था। परसों के मुकाबले आज चांदी का रेट 3043 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है।
आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 156414 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 143851 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 117782 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 91870 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मौजूदा समय में सोने का रेट 158000 रुपये से 156000 रुपये के बीच ही बना हुआ है। वहीं, चांदी का रेट भी 272000 रुपये से 260000 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है। इसके पीछे की वजह मौजूदा परिस्थितियां है। ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी है। यही वजह है कि सोने और चांदी के रेट लगभग स्थिर हो चुके हैं।
अगर यही स्थिति आगे भी बनी रही तो सोने का रेट गिर सकता है। तेल की कीमतों में जारी उछाल गोल्ड की रफ्तार के लिए बुरी खबर है। महंगाई बढ़ने का बुरा असर सोने की खरीद पर पड़ता है।
मौजूदा समय में सरकार भी नहीं चाहती है कि लोग अधिक गोल्ड खरीदे हैं। उसके पीछे की वजह डॉलर का रुपये की तुलना में मजबूत होना है। सरकार ने बीते दिनों गोल्ड पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। पीएम मोदी ने भी एक साल तक सोना और चांदी ना खरीदने की अपील लोगों से कर चुके हैं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल