2000 रुपये के मासिक निवेश पर मिलेंगे रिटायरमेंट के वक्त 1.08 करोड़ रुपये, ब्याज है फिक्स
पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक ऐसी स्कीम है। जहां रिटर्न की फुल गारंटी रहती है। लॉन्ग टर्म में इस स्कीम के जरिए मोटा पैसा बनाया जा सकता है। मौजूदा समय में PPF पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा पुरानी टैक्स प्रणाली के तहत निवेश, मैच्योरिटी और ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है। यानी हर तरफ से निवेशकों को फायदा ही फायदा है। बता दें, ओल्ड टैक्स रिजीम के जरिए सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये आप टैक्स की बचत कर पाएंगे। न्यू टैक्स रिजीम में आपको इस स्कीम के जरिए को भी कर लाभ नहीं मिलेगा।
पीपीएफ अकाउंट को नजदीकी पोस्ट ऑफिस और पब्लिक बैंक से खोला जा सकता है। इस स्कीम में कम से कम 100 रुपये से 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट खुलवाना भी काफी आसान है।
35 साल की उम्र में पीपीएफ अकाउंट खुलवाने वाले व्यक्ति को 2000 रुपये के मंथली इनवेस्टमेंट पर 60 साल उम्र तक 16.49 लाख रुपये मिलेंगे। उन्हें 6 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट पर 10.45 लाख रुपये का फायदा होगा।30 साल की उम्र में 2000 रुपये पीपीएफ अकाउंट में हर महीने निवेश करवाले वाले व्यक्ति को 60 साल की उम्र में 24.72 लाख रुपये मिलेंगे। उन्हें 17.52 लाख रुपये का फायदा होगा।
ऐसे निवेशक जिन्होंने 25 साल की उम्र में पीपीएफ अकाउंट खुलवाया है उन्हें 35 साल में 36.31 लाख रुपये मिलेंगे। महज 8.40 लाख रुपये पर 27.91 लाख रुपये का फायदा होगा।20 साल की उम्र में पीपीएफ अकाउंट खुलावने वाले लोगों को 40 साल लगातार निवेश के बाद 52.65 लाख रुपये का फायदा होगा। इस दौरान निवेशक महज 9.60 लाख रुपये का ही इनवेस्टमेंट करेगा।
अभिभावक अपने बच्चों के लिए भी पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह ज्वाइंट पीपीएफ अकाउंट होगा। बच्चा जब 18 साल की उम्र में पहुंच जाएगा तब की स्थिति में अकाउंट सामान्य हो जाएगा। बता दें, अगर कोई अभिभावक 10 साल की उम्र से पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 2-2 हजार रुपये का निवेश करता है तो उसे साल की उम्र में 1.08 करोड़ रुपये मिलेंगे। महज 12 लाख के इनवेस्टमेंट पर 96.12 लाख रुपये का फायदा होगा।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल